PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

21 साल पहले सलमान खान कर रहे थे मनपसंद लड़की से शादी,कार्ड बंटने के बाद कर दिया निकाह से इंकार

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना का प्रकोप काफी तेजी से फैल रहा है। इस गंभीर आपदा से निपटने के लिए देशभर में लॉकडाउन 3 मई तक के लिए घोषित किया हुआ है। आमइंसान से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने घरों में कैद है। हालांकि, सेलेब्स सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं। इसी बीच सेलेब्स से जुड़े कई किस्से-कहानियां भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। ऐसे में सलमान खान की जिंदगी से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा काफी वायरल हो रहा है। आइए, आपको बताते है इसके बारे में।

आपको बता दें कि लॉकडाउन के चलते सलमान इन दिनों अपने पनवेल वाले फॉर्महाउस में परिवार के साथ समय व्यतीत कर रहे है।उनके साथ उनकी बहन अर्पिता, बहनोई आयुष शर्मा, भांजे-भांजी और तथाकथिक गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी है।

बैसे यूलिया से शादी के मामले में अटके सलमान खान 21 साल पहले किसी लड़की के प्यार में ऐसे पागल थे कि वो उसे अपना जीवन साथी बनाने का विचार पूरी तरह से कर चुके थे। यहां तक कि घर में शादी की पूरी तैयारियां भी हो चुकी थी। इतना ही नहीं उनकी शादी के कार्ड तक बट चुके थे।

एक टीवी शो के दौरान सलमान ने इस बात का खुलासा भी किया था कि वह अपनी शादी के कितने करीब थे। इस बात का खुलासा ना केवल सलमान खान ने किया है बल्कि उनके सबसे खास दोस्त साजिद नाडियाडवाला ने भी उनकी शादी को लेकर एक जबरदस्त खुलासा एक शो के दौरान किया था।

साजिद ने उस शो में बताया था कि सलमान की शादी साल 1999 में होने वाली थी।और वह भी खुद की मनपसंद लड़की थी। और सलमान खान नवंबर में अपने पापा सलीम खान के जन्मदिन पर शादी करने का विचार बनाकर रखे थे। जानकारी के अनुसार सलमान और साजिद दोनों ने एक ही दिन शादी करने का फैसला किया था।

लेकिन जिस दिन साजिद शादी के सात फेरे ले रहे थे सलमान उस दिन अपनी शादी के लिए नही बल्कि साजिद के घर की पार्टी में जाने को तैयार हो रहे थे क्योकि उन्होनें शादी के 5-6 दिन पहले अपना फैसला बदल लिया और कहा कि वह शादी करने के मूड में नहीं हैं। शादी के कार्ड तक बट चुके थे

बता दे कि सलमान का अफेयर किसी एक लड़की से नही बल्कि की अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। उनमें से संगीता बिजलानी, सोमी अली, कैटरीना कैफ, क्लॉडिया सिएस्ला, ऐश्वर्या राय जैसी बड़ी हस्तियों के साथ उनका नाम जुड़ चुका है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KvPfD8
21 साल पहले सलमान खान कर रहे थे मनपसंद लड़की से शादी,कार्ड बंटने के बाद कर दिया निकाह से इंकार 21 साल पहले सलमान खान कर रहे थे मनपसंद लड़की से शादी,कार्ड बंटने के बाद कर दिया निकाह से इंकार Reviewed by All SONG LYRICS on April 24, 2020 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.