PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

कोरोना वायरस की जंग लड़ने वाले स्वास्थकर्मियों के लिए प्रियंका चोपड़ा करेगी मदद, 10 हजार जोड़ी जूते देने का किया किया वादा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में देखने को मिल रहा है, हमारे देश मे भी लॉक डाऊन के बावजूद कोरोना अपना असर दिखा रहा है, कोरोना से 20 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे मुश्किल दौर में हमारे स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस और जरूरी सेवाओं में लगे लोग अपने जान की परवाह किये बगैर सबकी मदद कर रहे हैं। देश के इन हीरोज़ की लोग दिल से इज़्ज़त कर रहे हैं और इनकी मदद के लिए लगातार लोग आगे बढ़ रहे हैं। ऐसा ही जज़्बा दिखाया है देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने, प्रियंका ने रीयल हीरोज़ को 10 हजार जोड़ी जूते गिफ्ट करने का एलान किया है।

कोरोना वायरस जैसी महामरी के बीच जान की परवाह किये बगैर लोगों की मदद करने वाले केरल, महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए 10 हजार जोड़ी जूते गिफ्ट करने का मन बनाया है। प्रियंका चोपड़ा जोन्स ने अपने इंस्टाग्राम पर ये जानकारी दी है।

इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है कि, 'देशभर में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोग हमारे रीयल हीरो हैं, जो हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर रोज काम कर रहे हैं, और इस कठिन मोर्चे पर हमारे लिए लड़ रहे हैं। उनका साहस, प्रतिबद्धता और बलिदान इस वैश्विक महामारी में असंख्य जीवन बचा रहे हैं। ये कल्पना किया जा सकता है कि कई हफ्तों से अथक काम करते हुए उनके जूतों का क्या हाल होगा। ऐसे समय में हम उन्हें सहज होने में मदद तो कर ही सकते हैं।'

अपनी पोस्ट में प्रियंका ने लिखा कि, 'उनका कार्य ऐसा है कि अपने खुद के लिए समय दे पाना मुश्किल होता होगा, ऐसे में जूते और कपड़े खुद साफ करना तो बहुत मुश्किल होगा। हमें प्रसन्नता होगी ये छोटी सी मदद करके। आशा है इस वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ने वालों की इससे थोड़ी परेशानी कम होगी।' जानकारी के मुताबिक लॉस एंजिल्स में हेल्थकेयर वर्कर्स को 10,000 जूतों के सेट और भारत में सार्वजनिक/गवर्नमेण्ट हॉस्पिटल के हेल्थकेयर से जुड़े लोगों को 10,000 से ज्यादा जूतों के सेट देने की घोषणा की गई है।

बतादें प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस इससे पहले भी15 सेक्टर के दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों की मदद कर चुके हैं। इतना ही नहीं इस कपल ने स्कूल के बच्चों और ऐसी महिलाओं के लिए भी मदद का हाथ बाढ़ाया है जो महामारी से मुकाबला कर रही हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Kv3urO
कोरोना वायरस की जंग लड़ने वाले स्वास्थकर्मियों के लिए प्रियंका चोपड़ा करेगी मदद, 10 हजार जोड़ी जूते देने का किया किया वादा कोरोना वायरस की जंग लड़ने वाले स्वास्थकर्मियों के लिए प्रियंका चोपड़ा करेगी मदद, 10 हजार जोड़ी जूते देने का किया किया वादा Reviewed by All SONG LYRICS on April 22, 2020 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.