PopAds.net - The Best Popunder Adnetwork

प्लेन में मॉस्क लगाए अकेली बैठी दिखाई दीं कृति सेनन, कोरोना वायरस के चलते यात्रा करने वालों में आई भारी कमी, देखें वीडियो

नई दिल्ली। भयानक बीमारी कोरोना वायरस ( Coronavirus ) तेजी से फैलता जा रहा है। बीमारी का कोई इलाज ना होने से अधिकतर लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस का असर हर जगह दिखाई दे रहा है। वहीं मनोरंजन जगत पर भी इसका भारी असर देखने को मिल रहा है। बात करें अगर हॉलीवुड और बॉलीवुड की तो कई स्टार्स ने अपने इवेंट्स को रद्द कर दिया। फिल्मों की रिलीज़ डेट बदली जा रही है। वहीं इस महामारी का खौफ हर किसी को है। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कोरोना वायरस का असर साफ देखने को मिल रहा है।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कृति सेनन ( kriti sanon ) प्लेन की पहली सीट पर बैठी है। उन्होंने मास्क पहना हुआ है। इस वीडियो में वो कहती हैं कि देखो मेरा प्राइवेट जैट..और उसके बाद वो हंसने लगती है। पूरे ही प्लेन में कृति अकेली ही नज़र आ रही है। इस वीडियो में साफ नज़र आ रहा है कि लोगों ने कोरोना वायरस के चलते यात्रा करना कम दिया है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर वोमपाला ने पोस्ट किया है। इस वीडियो को अभी तक कई लाख लोग देख चुके हैं।

mimi movie

वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति सेनन की इस साल यानी कि 2020 में दो बड़ी फिल्में आने वाली हैं। एक है मिमी। मिमी फिल्म एक मराठी फिल्म है। जिसे मराठी सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार मिला है। मिमी ( Mimi ) फिल्म 'सेरोगेसी' पर आधारित है। वहीं दूसरी फिल्म है 'लुक्का चुप्पी 2' ( Luka Chuppi )। कृति की ये फिल्म इसी साल 2020 में रिलीज़ होगी। इस फिल्म में वो कार्तिक आर्यन ( Kartik Aaryan ) संग नज़र आएंगे।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3axNksV
प्लेन में मॉस्क लगाए अकेली बैठी दिखाई दीं कृति सेनन, कोरोना वायरस के चलते यात्रा करने वालों में आई भारी कमी, देखें वीडियो प्लेन में मॉस्क लगाए अकेली बैठी दिखाई दीं कृति सेनन, कोरोना वायरस के चलते यात्रा करने वालों में आई भारी कमी, देखें वीडियो Reviewed by All SONG LYRICS on March 05, 2020 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.