
नई दिल्ली। कोरोनावायरस की चपेट में आए सभी देश इस समय बड़े ही बुरे दौर से गुज़र रहे हैं। महामारी खत्म होने की बजाए और तेजी से फैलती जा रही है। कोरोनावायरस ( Coronavirus ) के चलते सभी देशों में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। जिसे से वायरस को फैलने से रोका जा सके। इस बीमारी से कई लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इसी बीच बॉलीवुड के स्टार किड तैमूर अली खान ( Taimur Ali Khan ) की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) और सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ) के बेटे दोनों हाथों को जोड़े दिखाई दे रहे हैं। फोटो के कैप्शन में लिखा है-'चलिए उन तमाम लोगों के लिए प्रार्थना करते हैं जिनकी जिंदगी का अंत इस कोरोनावायरस से हुआ है।' तैमूर की इस तस्वीर ने करोड़ो लोगों का इमोशनल कर दिया है। तस्वीर में छिपी उनकी मासूमियत हर किसी के दिल को छू रही है। लॉकडाउन के चलते इन दिनों तैमूर घर पर ही रहकर अपने माता-पिता संग क्वारंटाइन एंजाय कर रहे हैं।
बता दें बॉलीवुड के स्टार किड्स में से मीडिया के सबसे फेवरेट तैमूर अली खान ही हैं। जन्म से लेकर अब तक मीडिया और पैपराजी तैमूर की हर एक झलक को अपने कैमरे में कैद करने के लिए बेताब रहते हैं। तैमूर को भी मीडिया की आदत सी लग चुकी है। इसलिए अक्सर वो भी उनके साथ बातचीत करते हुए या फिर उन्हें देखते हुए नज़र आते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। कोरोनावायरस के चलते सभी पैपराजी को छुट्टी दे दी गई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2V01Ncc
No comments: